‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 07 मई 2023। बाहुबली से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की घोषणा जब से हुई है तब से यह सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का पोस्टर, टीजर सामने आने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने 9 मई यानी आज आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। प्रभास और कृति सेनन की केमेस्ट्री ट्रेलर में दिल जीतने का काम कर रही है। राम के किरदार में प्रभास छा गए हैं, माता सीता बनी कृति का सौम्य रूप हर किसी का मन मोह रहा है।

ट्रेलर की शुरुआत मंगल भवन अमंगल हारी दोहे से हो रही है… सबसे पहले हनुमान (देवदत्त नागे) को दिखाया है, जो बता रहे हैं कि यह कहानी उनके प्रभु श्री राम की है। 3 मिनट 19 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अपने-अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में राम के वनवास जाने से लेकर लंका दहन और उस पर वानर सेना की चढ़ाई दिखाई गई है। ट्रेलर में बैकग्राउंड में बज रहा जय श्री राम फैंस को काफी पसंद आ रहा है।ओवरऑल आदिपुरुष का ये ट्रेलर बेहद दमदार है। लॉन्च होने के 5 मिनट के भीतर ही ट्रेलर को लाखों व्यूज मिल गए।

बता दें कि पिछले साल आदिपुरुष का टीजर जारी किया गया था, जिसपर काफी विवाद खड़ा हो गया था। अब मेकर्स उम्मीद जता रहे है कि आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर कोई नया विवाद न शुरू हो जाए। ट्रेलर से पहले आदिपुरुष में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी के पोस्टर रिलीज किेए गए थे। इस पोस्टर को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त दिख रहा है।

बता दें कि ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को पहले टीजर में वीएफएक्स और सीजीआई के लिए फैंस द्वारा काफी ट्रोल किया गया था। बाद में मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे फिल्म के सीन्स पर काम कर रहे थे इसलिए ट्रेलर और फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। ये फिल्म अब 16 जून  2023 को एक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

मलयालम इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर निर्माता सैंड्रा थॉमस का बड़ा बयान, बोलीं- इस पर लगाम लगाने की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2023। पिछले काफी दिनों से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स यानी नशीली दवाइयों के उपयोग का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यह मुद्दा इतना गर्मा गया है कि अब सेट पर पुलिस की मौजूदगी में शूटिंग की भी रिपोर्ट्स सामने आ रही […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई