अर्पिता के नाम 31 बीमा पॉलिसी, पार्थ को बनाया नॉमिनी, फ्लैट से मिलीं सोने की 11 चूड़ियां और…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 05 जुलाई 2022। शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरप्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी का पता चला है। इतना ही नहीं सभी पॉलिसी के नामिनी पार्थ चटर्जी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में इसका खुलासा किया है। वहीं, ईडी की टीम जांच के सिलसिले में बुधवार को बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन स्थित पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के अपा नामक बंगले पर पहुंची थी। जमीन गीली होने के कारण संदेह होने पर बंगले के बगीचे की मिट्टी खोद कर तलाशी ली गई थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने अदालत को बताया कि घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के नाम से एक और कंपनी ‘अपा यूटिलिटीज सर्विसेस’ की जानकारी मिली है। इस संस्था के पास चार फ्लैट हैं। ये संयुक्त रूप से खरीदे गए थे।

अर्पिता मुखर्जी की एक फर्जी कंपनी के ठिकाने पर मैरिज हाल और अपार्टमेंट मिला है। साथ ही एक कंपनी का डायरेक्टर चपरासी है। ईडी ने दावा किया कि चटर्जी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अर्पिता के फ्लैट से बरामद 22 मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से कई जानकारी मिली हैं। माना जा रहा है कि इसके आधार पर पार्थ और अर्पिता से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।


अर्पिता के फ्लैट से मिलीं सोने की 11 चूड़ियां, 13 हार व पेन
ईडी को अर्पिता के फ्लैटों में गहनों का खजाना मिला है। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने अदालत को एक सूची दी है, जिसमें गहनों का पूरा ब्योरा है। अदालत को दी गई सूची के अनुसार, अर्पिता के दो फ्लैटों की जांच में सोने की 11 चूड़ियां, 9 छोटे हार, 4 हार, सोने का 1 पेन, 5 अंगूठी, सोने की 7 चेन और 6 कंगन शामिल हैं। ईडी ने बताया है कि कंगनों का वजन 500 ग्राम है। इस मामले में अभी तक 50 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।

अर्पिता की दोस्त के फ्लैट का दरवाजा तोड़ घुसे ईडी अधिकारी
ईडी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोलकाता के पंडितिया रोड़ पर एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक यह फ्लैट अर्पिता की करीबी दोस्त का है। पहले नकली चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश की कई। आखिर में ईडी अधिकारी दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसे। वहां कई घंटे छापेमारी की कार्रवाई चली। फ्लैट में नकदी और बेनामी जमीनों के कागज रखे होने के शक में छापेमारी की गई थी।

घोटालेबाज एक और मंत्री मंत्रिमंडल से बाहर
सीएम ममता बनर्जी ने कैबिनेट में फेरबदल कर परेश अधिकारी को बाहर का रास्ता दिखाया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में अधिकारी पर अवैध तरीके से बेटी को सरकारी स्कूल में शिक्षक नियुक्त कराने का आरोप है।

बंगलूरू की कंपनी की 40 करोड़ की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंगलूरू की कंपनी कावेरी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 40.14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के रिहायशी अपार्टमेंट, प्लॉट, कृषि भूमि और बैंक डिपॉजिट अटैच करने का अनंतिम आदेश जारी हुआ था। ईडी ने कंपनी व उसके प्रवर्तकों के खिलाफ सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा की जुलाई 2015 में दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। सीबीआई ने देना बैंक के तत्कालीन डीजीएम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 

Leave a Reply

Next Post

‘हर-घर तिरंगा’ अभियान से लाखों परिवारों को मिला रोजगार, राष्ट्रध्वज से घर-घर पहुंच रही सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 अगस्त 2022। ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान लाखों परिवारों की आय का जरिया भी बन गया है। कोविड काल में मास्क तैयार करने की मुहिम से जिस तरह सैकड़ों समूहों, संगठनों ने अलग पहचान बनाई थी, तिरंगा तैयार करने में लोग उसी तरह जुटे नजर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप