बिना किसी विजुअल के आमिर खान ने सुनाई अपनी ‘कहानी’, रिलीज हुआ ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पहला गाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम कहानी है। इस गाने को बिना विजुअल के रिलीज किया गया है, जिसमें केवल गाने के शब्द नजर आ रहे हैं। कहानी गाने को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। साथ की आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी कहानी गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है।

हालांकि सबसे पहले इस गाने को रेडियो स्टेशन पर रिलीज किया गया था। कहानी गाने में प्रीतम ने अपना संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है। जबकि आवाज मोहन खन्ना ने दी है। कहानी गाने के बोल दिल को छू देने वाले हैं। गाने को बिना किसी विजुअल के रिलीज करने पर आमिर खान ने कहा कि यह गाना उन्हें और करीना को देखने से ज्यादा सुनने के लायक है।

रेडियो 93.5 एफएम पर अपना गाना कहानी रिलीज करते हुए दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘मुझे सच में विश्वास है कि लाल सिंह चड्ढा के गाने फिल्म की आत्मा हैं और इस एल्बम में मेरे करियर के कुछ बेहतरीन गाने हैं। प्रीतम, अमिताभ, गायकों और तकनीशियनों को सुर्खियों में रखना एक बहुत ही जानबूझकर लिया गया निर्णय था क्योंकि न केवल वे इस मंच के लायक हैं बल्कि संगीत भी इसके उचित श्रेय का हकदार है। आमिर खान ने आगे कहा, ‘मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शकों ने उस संगीत पर क्या प्रतिक्रिया दी है जिसमें टीम ने अपना दिल और आत्मा डाल दी है।’ सोशल मीडिया पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना कहानी तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान के फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।  

आपको बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आखिरी बार मुख्य अभिनेता के तौर पर आमिर खान को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। शराज बैनर की इस फिल्म में आमिर ने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख फीमेल लीड में थीं। 

Leave a Reply

Next Post

गर्मी की मार, बिजली संकट से हाहाकार : दिल्ली मेट्रो और अस्पतालों पर भी आएगी आंच, कोयले की किल्लत से बढ़ी दिक्कत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की भारी मांग से देश के अनेक राज्यों में बिजली संकट दिनोंदिन गहरा रहा है। दिल्ली सरकार ने केंद्र को चेताया है कि बिजली की कमी का असर मेट्रो व अस्पतालों के संचालन पर पड़ सकता […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय