पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन मामले में सीबीआइ ने 10 जगहों पर की छापेमारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता 14 जनवरी 2021। बंगाल में अवैध कोयला खनन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल, दुगार्पुर और रानीगंज इलाकों में 10 जगहों पर छापे मारे।

लगभग 75 सीबीआइ अधिकारी इस ऑपरेशन में शामिल रहे और अलग-अलग टीमों में बंटकर तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी में रैकेट के सरगना अनूप माजी उर्फ लाला और उसके साथी व तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के रिश्तेदारों के घर शामिल हैं।लाला और तृणमूल नेता विनय मिश्रा इस समय फरार चल रहे हैं और एजेंसी को उनकी तलाश है।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले को लेकर राज्यभर में 12 स्थानों पर छापे मारे थे, इसमें व्यवसायी गणेश बागड़िया और संजय सिंह के दफ्तर और घर शामिल थे। ये छापे कोलकाता के लेकटाउन, गरिया, हुगली जिले के कोननगर के कानाईपुर और उत्तर 24-परगना में मारे गए थे। कथित तौर पर बागड़िया और सिंह दोनों ही माजी से जुड़े थे, जो मिश्रा के साथ मिलकर सिंडिकेट चलाता है।बता दें कि इससे पहले पिछले साल 28 नवंबर को सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 45 जगहों पर कोयला तस्करी रैकेट को पकड़ने के लिए छापे मारे थे।

इस दौरान माजी के कुछ सहयोगियों के घरों पर भी तलाशी ली गई थी, जो बंगाल-झारखंड सीमा के साथ कोयला बेल्ट में खुलकर अवैध कारोबार करते हैं।सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा आयकर अधिकारियों ने बुधवार को कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में पूर्व विधायक मोहम्मद सोहराब के घर और होटल पर बंगाल में पशु तस्करी का रैकेट चलाने और आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी छापेमारी की। 

Leave a Reply

Next Post

किसान आंदोलन : SC की बनाई कमेटी से अलग हुए BKU नेता भूपिंदर सिंह मान, बोले- किसानों के साथ हूं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 14 जनवरी 2021। कृषि कानूनों पर किसानों से बातचीत के लिए 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी