IPL 2020 के 13वें सीजन का फाइनल डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

IPL के 13वें सीजन का फाइनल डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल दुबई में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई के पास अपनी परफेक्ट-11 के साथ रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीतने का मौका है। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। टीम के ओपनर शिखर धवन ने लगातार 2 शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले वे लीग के पहले बल्लेबाज हैं।

सीजन में दिल्ली की ताकत गेंदबाजी ही रही है। टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंदबाजों को मुंबई की परफेक्ट-11 से पार पाना है। मुंबई की प्लेइंग-11 में 8 नंबर तक बल्लेबाजी है, जो किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को बिखेर सकती है। इस बैटिंग लाइन-अप में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नाइल हैं।

धवन IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर

वहीं, दिल्ली में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधों पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। धवन ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) नाबाद शतक लगाए थे। दोनों दिग्गजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

रबाडा के सबसे ज्यादा 29 विकेट

इस सीजन के टॉप-3 में मुंबई के 2 और दिल्ली का एक बॉलर है। लिस्ट में दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं, लिस्ट में मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टीम की ब्रांड वैल्यू और महंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 809 और दिल्ली कैपिटल्स की 374 करोड़ रुपए है। खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सबसे महंगे प्लेयर हैं। फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ और हार्दिक को 11 करोड़ रुपए देगी। वहीं, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर वोटिंग खत्म ,बिहार में किसकी सरकार, कल दोपहर 12 बजे का इंतजार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिहार 09 नवंबर 2020। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। अब इंतजार है 10 नवंबर का, जब नतीजे हमारे सामने होंगे। कोरोनावायरस की वजह से इस बार का चुनाव खास बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इस बार नतीजे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ