“योद्धा” में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 फरवरी 2024। तनुज विरवानी एक कारण से देश के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और वह कारण यह है कि जब भी वह ऑन स्क्रीन कोई किरदार निभाते हैं, तो वह उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं और यही है काम के प्रति उनका समर्पण। वर्ष 2023 उनके लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से काफी अच्छा था और अब, 2024 में भी वह अच्छे से आगे बढ़ रहे है। जहां तक रिलीज का सवाल है, तनुज विरवानी इस साल काफी प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। और इस साल रिलीज हो रही तनुज की पहली फिल्म है सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशी खन्ना के साथ की उनकी ‘योद्धा’। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और प्रशंसक उनके किरदार को लेकर बेहद उत्सुक है। तनुज ने पहले ही फिल्म के टीज़र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और उन्हें जो सराहना मिल रही है, उसे देखते हुए उनकी इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी संभावना है। योद्धा के संबंध में तनुज ने बताया कि “योद्धा वास्तव में मेरे लिए एक खास फिल्म है। इसलिए नहीं कि इसमें मेरी भूमिका है बल्कि इसमें मैंने जो किरदार निभाया है वह मेरे अतीत के किरदार से काफी अलग है, परियोजना से जुड़े लोगों ने इसे एक सुपर यादगार और मजेदार अनुभव बना दिया है। टीज़र को देखते ही लोगों को कुछ ही सेकंड में यह एहसास हो गया है कि इसमें मेरा किरदार मेरे द्वारा पहले किए गए किरदारों से काफी अलग है। फिल्म में मेरे दो अलग-अलग लुक हैं और रिलीज से पहले मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा की योद्धा हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव होगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं इस फिल्म की रिलीज के लिए बेताब हूँ।

Leave a Reply

Next Post

बिना गॉडफादर के बिजय आनंद ने इंडस्ट्री में बनाई पहचान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 24 फरवरी 2024। भारतीय फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद पर चल रही बहस में हम जानते हैं कि एक स्टार का बेटा या बेटी होने के कारण बॉलीवुड की इस दुनिया में जगह बनाना कितना आसान है। प्यार तो होना ही था, के मशहूर अभिनेता […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा