जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन ‘शाम-ए-अख्तरी’ में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू ‘शाम-ए-अख्तरी’ में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 20 जुलाई 2026 : मुंबई में आयोजित ‘इंडियन ऑयल शाम-ए-अख्तरी’ महान ग़ज़ल सम्राज्ञी बेगम अख्तर को समर्पित एक ऐसी संगीतमय संध्या बनी, जिसने संगीत प्रेमियों को भावनाओं से सराबोर कर दिया। पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपनी दिलकश प्रस्तुति से बेगम अख्तर की अमर ग़ज़लों को नया जीवन दिया। “बेगम अख्तर सिर्फ़ एक गायिका नहीं, बल्कि एहसास और अदब की अमर आवाज़ हैं,” इस भावना को उन्होंने हर प्रस्तुति में साकार किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डॉ. शुभंकर घोष द्वारा निर्मित बेगम अख्तर के जीवन पर आधारित फिल्म रही, जिसने उनके संघर्ष और कला-साधना को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। “जब कला श्रद्धांजलि बन जाए, तब हर सुर इतिहास रच देता है,” यह अहसास पूरे सभागार में गूंजता रहा। हाउसफुल रहे इस आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और अंत में दर्शकों की स्टैंडिंग ओवेशन ने इस शाम को सचमुच अविस्मरणीय बना दिया।

Leave a Reply

Next Post

रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर

शेयर करे‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 20 जुलाई 2026: श्रावण माह से पहले रिलीज़ हो रहा रश्मि आर्या का पहला भक्ति गीत ‘शिव शंभू शंकरा’ सिर्फ एक म्यूज़िकल डेब्यू नहीं, बल्कि उनकी दिवंगत माँ बेबी साधना और भगवान शिव को […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज