मछली मारने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्थानीय लोगों में दहशत, जिले में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने की ये पहली घटना

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मनेंद्रगढ़ 04 फरवरी 2023। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कछौड़ गांव में बाघ ने मछली पकड़ने के लिए गए एक युवक का शिकार कर लिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से बाघ इस इलाके में विचरण कर रहा है। इस जिले में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने की ये पहली घटना है। बाघ ने ग्रामीण के शव को आधा खा लिया है। घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, केल्हारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कछौड़ के गुंडरू पारा निवासी बुद्धू अगरिया (32 वर्ष) गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ शुक्रवार की शाम हुंडरू नदी में मछली मारने गया था। दोनों 100 से 150 मीटर की दूरी पर मछली मार रहे थे। मछली मारकर वे लौटने ही वाले थे कि उसी समय बुद्धू पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे मार डाला। यह देख दूसरा ग्रामीण मौके से जान बचाकर भाग निकला, फिर उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी।

रात का समय होने के कारण गांववाले उस वक्त वहां नहीं गए, वहीं वन विभाग की टीम भी नहीं पहुंची, लेकिन शनिवार सुबह जब लोग नदी किनारे पहुंचे, तो बाघ वहीं पर मौजूद था। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में बाघ द्वारा किसी ग्रामीण को मारे जाने की यह पहली घटना है। इससे पहले जनकपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने 3 ग्रामीणों को मार डाला था। हालांकि तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर वन विभाग ने कानन पेंडारी भेज दिया था। अब यहां बाघ का आतंक है। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में सर्चिंग अभियान भी चलाएगी।

नदी किनारे मिले बाघ के पंजों के निशान

नदी के आसपास पहले भी बाघ को विचरण करते देखा गया था। जिस बाघ ने ग्रामीण का शिकार किया है, उसके पंजों के निशान नदी के किनारे मिले हैं। एसडीओ केल्हारी केएस कंवर ने कहा कि शुक्रवार शाम को टाइगर ने एक ग्रामीण को मार डाला है। मौके पर हमारी टीम पहुंची हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बाघ ने ग्रामीण के शव को आधा खा लिया है। कमर से नीचे का हिस्सा गायब है। उन्होंने कहा कि गांववालों को सतर्क रहने के लिए समझाया गया है। हमारी टीम पेट्रोलिंग कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक

शेयर करेस्वागत समिति में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल, सभी सांसदों, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं का नाम शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 फरवरी 2023। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने आयोजन और स्वागत समिति की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान