मणिपुर को दहलाने की साजिश नाकाम, असम राइफल्स ने बरामद किए हथियार, विस्फोटक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 27 जून 2023। असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और मणिपुर में की जा रही हथियारों की सप्लाई की साजिश को नाकाम कर दिया है। असम राइफल्स ने नगालैंड पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। बता दें कि मणिपुर में एक महीने से भी ज्यादा समय से हिंसा चल रही है और वहां हिंसा की घटनाओं में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

खूफिया सूचना के आधार पर की कार्रवाई
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा बलों को खूफिया सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि कुछ संदिग्ध हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में हथियारों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर असम राइफल्स और कोहिमा की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के तहत 26 जून की रात करीब दो बजे पुलिस को एक वाहन में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। इनका पीछा करने पर सुबह करीब छह बजे संदिग्धों को पकड़ लिया गया। सुरक्षा बलों ने संदिग्धों के पास से दो पिस्टल, चार मैगजीन, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया। 

मणिपुर में भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार
बता दें कि मणिपुर में अभी तक 1100 हथियार, 13702 गोला बारूद, 250 बम और अन्य सामान बरामद किया गया है। सुरक्षा बल राज्य में शांति के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। मणिपुर में हिंसा शुरू हुए 52 दिन बीत चुके हैं। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक भी हुई थी। 

Leave a Reply

Next Post

आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से तय मैदानों पर ही खेलने होंगे मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 जून 2023। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईसीसी ने मंगलवार को शेड्यूल जारी किया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अहमदाबाद में पांच अक्तूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी