बिहार में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 29 अक्टूबर 2021। बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना आरा के भोजपुर की है। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

T20 विश्व कप 2021 के फाइनल में क्यों होनी चाहिए भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत, पाक कोच ने बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुबई 29 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान टीम के अंतरिम कोच सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि उनको बहुत अच्छा लगेगा अगर भारत और पाकिस्तान की टीम आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ें। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मेगा इवेंट में सुपर 12 […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर