23 साल में पहली बार बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को घर पर हराया, दो साल में कीवियों पर दूसरी जीत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूजीलैंड की फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 150 रन से हरा दिया। चौथी पारी में कीवियों को 332 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 181 रन पर सिमट गई। यह बांग्लादेश की न्यूजीलैंड पर टेस्ट में सिर्फ दूसरी जीत है। यह दोनों जीत बांग्लादेश ने पिछले दो साल के अंदर कीवियों पर हासिल की है। वहीं, यह बांग्लादेश की अपनी जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में पहली जीत रही। दोनों देश 2001 से टेस्ट खेल रहे हैं और 23 साल में पहली बार बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहली बार हराया है। वहीं, पिछले साल ही बांग्लादेश ने न्युजीलैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की थी। तब माउंट माउनगानुई में बांग्लादेश ने कीवियों को आठ विकेट से शिकस्त दी थी।

पिछले दो साल के अंदर दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें से बांग्लादेश की टीम ने दो और न्यूजीलैंड ने एक में जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल दोनों देशों के बीच 18 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें से बांग्लादेश ने दो और न्यूजीलैंड ने 13 टेस्ट जीते हैं। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 

बांग्लादेश की जीत की खास बात यह रही कि टीम सिर्फ एक सीनियर प्लेयर के साथ मैदान पर उतरी थी। न ही इस टीम में शाकिब अल हसन थे, न महमूदुल्लाह (टेस्ट से संन्यास), न लिटन दास, न मुस्तफिजुर रहमान। नजमुल हुसैन शांतो के नेतृत्व में खेल रही इस टीम ने अपने से कहीं बेहतर और मजबूत न्यूजीलैंड की टीम को करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम मैच के हीरो रहे। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट समेत कुल 10 विकेट लिए और जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

बांग्लादेश की पहली पारी

टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 85.1 ओवर में 310 रन पर सिमट गई। महमूदुल हसन जॉय ने 86 रन की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 37 और मोमिनुल हक ने 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने चार विकेट लिए, जबकि काइल जेमीसन और एजाज पटेल को दो-दो विकेट मिले। कप्तान टिम साउदी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की पहली पारी

जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 317 रन पर समाप्त हुई और उन्होंने बांग्लादेश पर सात रन की बढ़त हासिल की। के लिए विलियम्सन ने 11 चौके की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल ने 41 रन और फिलिप्स ने 42 रन बनाए। इसके अलावा टॉम लाथम ने 21, काइल जेमीसन ने 23 रन और कप्तान टिम साउदी ने 35 रन की पारी खेली। बांग्लादेश ने तैजुल इस्लाम ने चार और मोमिनुल हक ने तीन विकेट लिए। वहीं, शोरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और नईम हसन को एक-एक विकेट मिला। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तरकाशी सुरंग से बचाए गए 15 मजदूर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 02 दिसंबर 2023। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए झारखंड के 15 मजदूर शुक्रवार रात रांची पहुंचे। यहां पर पारंपरिक ‘ढोल और नगाड़ों’ के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, सीपीआई समेत विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप