हिंदी फिल्म “परस्त्री” 30 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 जून 2023। अपकमिंग हिंदी फिल्म “परस्त्री” 30 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर बी4यू म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा और सराहा जा रहा है। आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में एक साथ फिल्माई गई एक इरोटिक थ्रिलर है। प्रोड्यूसर शर्मिला पांडे की यह फ़िल्म सूरज पांडे द्वारा निर्देशित की गई है। इसके लेखक दीपेंद्र के खनाल हैं जबकि सह निर्माता पुष्पराज टी न्यौपाने हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिका कोशिश छेत्री, शिल्पा मस्की और गौरव बिस्टा ने निभाई है। डीएस डिजिटल और नेंदी क्रिएशन के सहयोग से यह सिनेमा दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस इंडो-नेपाली फिल्म “परस्त्री”के डीओपी नीरज कंडेल और एडिटर दीर्घा राज खड़का हैं। फ़िल्म का म्युज़िक राइट B4U के पास है। फ़िल्म का संगीत कोशिश छेत्री ने दिया है, सिंगर्स हैं कुणाल गांजावाला, अमित मिश्रा और सोनल प्रधान।

फ़िल्म परस्त्री के जानदार ट्रेलर ने दर्शकों के बीच और अधिक उत्सुकता जगा दी है और लोग अब 30 जून 2023 के बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं जब यह इरोटिक थ्रिलर सिनेमा थेटर्स में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल पंचायत चुनाव: केंद्रीय बलों की तैनाती के हाईकोर्ट के आदेश का विरोध, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राज्य निर्वाचन आयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 17 जून 2023। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बता दें कि कोलकाता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पंचायत चुनाव के दौरान कुछ जिलों  में केंद्रीय बलों की नियुक्ति का आदेश […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'