श्रोताओं की आत्मा से जुड़ेगा दक्षा रामानी का म्यूज़िक वीडियो “पिया”

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 जुलाई 2025। जल्द आ रहा है एक ऐसा गीत जो सुना नहीं, महसूस किया जाता है। फियरलेस फिल्म्स, ड्रीमलाइन स्टूडियोज़ और टेन्ज़नाइट पिक्चर्सद्वारा प्रस्तुत “पिया” एक प्रेम कथा जो शब्दों में नहीं, खामोशी में बहती है। निर्देशक नवनीत एस. कौशिक द्वारा निर्देशित “पिया” एक संवेदनशील और दिल को छू जाने वाला हिंदी म्यूज़िक वीडियो है, जो उन रिश्तों की कहानी कहता है जहाँ प्यार समाप्त नहीं होता, बस चुपचाप धीरे-धीरे दूर हो जाता है। गीतकार हैं अजय के गर्ग और संगीत रुपेश वर्मा का है।

दुबई की मुख्य अभिनेत्री दक्क्षा ने अपने अभिनय से दिल छू लिया है। उनके चेहरे की शांति, आँखों की गहराई और भावनाओं की सूक्ष्मता इस किरदार को जीवंत बना देती है। उनका अभिनय संवाद नहीं करता, बल्कि आत्मा तक पहुंचता है।

वीरेंद्र ललित की सिनेमैटोग्राफी, शिवानी गुप्ता की कोरियोग्राफी और शैलेन्द्र कुमार की संपादन कला इस वीडियो को एक कलात्मक अनुभव में बदल देती है।

Leave a Reply

Next Post

क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी की कमीशनखोरी सुशासन का आईना - कांग्रेस

शेयर करेसरकार के सभी विभागों में कमीशन फिक्स पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 जुलाई 2025। क्रेडा में काम करने वाले ठेकेदारों और वेंडरों ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को उजागर किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्रेडा के ठेकेदारों ने […]

You May Like

170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी