सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 देहरादून, 20 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 7 मई को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की। 8 मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था। सीएम योगी का अपने पैतृक गांव और परिवार से गहरा जुड़ाव रहा है। हालांकि, संन्यास लेने के बाद उनकी पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। इस साल मई में मां से हुई यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया गया है। कहा गया कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। 

Leave a Reply

Next Post

मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका तैयार

शेयर करेशिवराज आज भोपाल में करेंगे लॉन्च छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 20 नवंबर 2026। मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए देश में विकसित पहला स्वदेशी टीका शुक्रवार को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इस टीके […]

You May Like

मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका तैयार....|....सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन....|....स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा....|....अस्सी घाट पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण में 10 दिन में कार्रवाई....|....रोज सुबह गुनगुना पानी पीने के 5 जबरदस्त फायदे....|....2017 में म्यांमार में रोहिंग्याओं पर टूटा था कहर....|....पहला टेस्ट: दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का दिखा दम....|....टेक आउटेज के बीच ट्रंप का फैसला....|....परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सरकार सख्त....|....नगरीय प्रशासन मंत्री का भ्रष्टाचार अब निगमों में दिखने लगा है - कांग्रेस