अस्सी घाट पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण में 10 दिन में कार्रवाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 वाराणसी, 20 नवंबर 2026। वाराणसी के अस्सी घाट पर प्रस्तावित मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकरण ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) को याचिकाकर्ता का अभ्यावेदन मिलने के 10 दिनों के भीतर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

एनजीटी ने सुनवाई के दौरान कहा कि कार्रवाई में चार सप्ताह की देरी से निर्माण पूरा हो सकता है। बाद में उसे हटाने की नौबत आई तो सरकारी धन बर्बाद होगा। सुनवाई में सामने आया कि उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) ने पार्किंग परियोजना के लिए एनएमसीजी से पहले अनुमति मांगी थी, लेकिन जरूरी दस्तावेज और स्पष्टीकरण नहीं देने पर मिशन ने 28 अक्तूबर को प्रस्ताव वापस कर दिया था।  एनएमसीजी ने 19 नवंबर को जारी पत्र में यह जानकारी दी। मिशन ने जिला गंगा समिति और वाराणसी के जिलाधिकारी को भी निर्माण की स्थिति, आवश्यक अनुमतियों और शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।जज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मामले की सुनवाई की। 

याचिकाकर्ता के वकील सौरभ तिवारी ने आरोप लगाया कि गंगा तट पर स्थायी निर्माण पर्यावरणीय प्रावधानों और इलाहाबाद हाईकोर्ट के 27 जुलाई 2012 के आदेश के विपरीत है। उस आदेश में गंगा के उच्चतम बाढ़ स्तर से 200 मीटर के भीतर निर्माण रोकने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने गंगा प्राधिकरण आदेश, 2016 के उस प्रावधान का भी हवाला दिया जिसमें नदी और सक्रिय बाढ़ क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित है। एनजीटी ने एनएमसीजी से तत्काल जिलाधिकारी से संपर्क करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। 

पीठ ने कहा कि जिला गंगा संरक्षण समिति सीधे एनएमसीजी के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है। वाराणसी के जिलाधिकारी इस समिति के पदेन अध्यक्ष हैं। एनएमसीजी के अधिवक्ता को निर्देश दिया गया कि वह तत्काल जिलाधिकारी वाराणसी से संपर्क स्थापित करें और उसी दिन उनसे बात करें ताकि मामले में जल्द से जल्द विधि के अनुसार निर्णय लिया जा सके।  

सुनवाई की शुरुआत में पीठ ने निर्माण को सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़ा बताते हुए निर्माण स्थल की वास्तविक स्थिति और गंगा नदी से उसकी दूरी स्पष्ट करने को कहा। इस संबंध में सिंचाई विभाग से सत्यापन कराने की आवश्यकता पर भी टिप्पणी की गई। इसके बाद याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने फोटोग्राफ और उपलब्ध साक्ष्यों के माध्यम से निर्माण स्थल की स्थिति न्यायाधिकरण के सामने रखी। उन्होंने कहा कि निर्माण गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में हो रहा है। इसे सामान्य सार्वजनिक निर्माण मानकर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Next Post

स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा

शेयर करेटर्मिनल-1 पर यात्रियों का हंगामा, वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट की उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-603 के रद्द होने से नाराज […]

You May Like

डीआरआई की कार्रवाई से खुल रहा ड्रग नेटवर्क का राज....|....पीएम स्वनिधि में मध्यप्रदेश देश में अव्वल....|....नवंबर के महीने में फ्रिज का ठंडा पानी पीने वालों के लिए खतरे की घंटी....|....न्यूजीलैंड के घर में भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम....|....बच्चे ने चूमा सिद्धार्थ का गाल, कैमरे में कैद प्यारा पल....|....ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप को मिली बड़ी राहत....|....'अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया तो खैर नहीं'....|....गहना वशिष्ठ की धमाकेदार वापसी, ‘सागा ऑफ लव’ में रोमांस के साथ दिखेगा हॉरर का तड़का....|....शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’....|....अर्नव, मुरासु के बाद अकवान तूफान एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद