अर्नव, मुरासु के बाद अकवान तूफान एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 21 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया किसानों के प्रति गैरजिम्मेदाराना एवं मुसीबत में पीठ दिखाकर भागने वाला है। किसान को प्राकृतिक आपदा एवं सरकार निर्मित आपदा से लड़ना पड़ रहा है। पहले अर्नव, मुरासू अब अकवान तूफान एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इस कठिन समय में भाजपा सरकार की किसानों के प्रति संवेदनहीनता सामने आयी है, किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद सरकार खड़ा होकर तमाशा देख रही है। ये भाजपा के किसान विरोधी होने का प्रमाण है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 1 नवंबर से धान की खरीदी होती किसानों को टोकन, बारदाना मिलता तो जिन किसानों की फसल तैयार हो गयी है कट कर खलिहान में रखी है उन्हें नुकसान नहीं होता, सरकार के अकर्मण्यता के चलते 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई उसमें भी भारी अव्यवस्था का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। किसान धान बेचने टोकन, बारदाना के लिए भटक रहे है, और ये तूफान किसानों के लिए दोहरी मुसीबत है। पहले तूफान से किसानों के फसल नुकसान का सर्वे अब तक हुआ नहीं है, न ही किसानों को मुआवजा मिला है अब फिर बेमौसम हो रही बारिश किसानों के ऊपर पहाड़ बनकर टूट रही है। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी फसल बारिश से खराब हो रही है, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार अब तक किसानों को राहत देने के लिए गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ मैदान में नहीं उतरी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के नाम पर बड़े-बड़े भाषण देती है, लेकिन जब किसान संकट में होता है तो सरकार की संवेदनाएं गायब हो जाती हैं। बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने, फसल बीमा का लाभ दिलाने और नुकसान की भरपाई के लिए ठोस कदम उठाने के बजाय सरकार केवल औपचारिकता निभा रही है।

Leave a Reply

Next Post

शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

शेयर करेसाईं भक्ति को मिलेगा ग्लोबल मंच! जय प्रकाश मिश्रा की ‘कृपा साईं’ पांच भाषाओं में होगी रिलीज़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 21 नवंबर 2026। शिरडी की पावन धरती पर जब साईं बाबा की भक्ति और सिनेमा का संगम हुआ, तो माहौल श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मकता से सराबोर हो […]

You May Like

शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’....|....अर्नव, मुरासु के बाद अकवान तूफान एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद....|....डॉक्टर को सीजीएमएससी में नियम विरुद्ध जीएम पद पर प्रतिनियुक्ति, थैला पहुंच सेवा या कमीशन का खेल - दीपक बैज....|....फिल्म पर आई नई अपडेट, ट्रेलर और गानों के साथ होगा प्रयोग....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. त्रिपाठी हटाए गए....|....नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का आंदोलन स्थगित....|....सरकारी जवाब में फर्जी एआई फैसले के इस्तेमाल पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सख्त....|....मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका तैयार....|....सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन....|....स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा