फायरिंग और बमबाजी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कटनी 13 अप्रैल 2023। कटनी पुलिस ने रंगनाथ क्षेत्र में बंदूक से फायरिंग और बमबाजी करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। रंगनाथ पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का जुलूस निकालते हुए करीब एक किमी तक पैदल चलवाया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय ने पेश किया। बता दें, गणेश निषाद के गुट में शामिल 3 लोगों ने अविनाश विश्वकर्मा के घर के बाहर कट्टे से फायरिंग करते हुए बमबाजी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने एसपी अभिजीत रंजन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन देर रात रंगनाथ थाना क्षेत्र के पाठक वॉर्ड पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जिसके चंद घंटों के अंदर ही रंगनाथ पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गणेश निषाद, बल्लू उर्फ फिरोज खान निवासी जबलपुर सहित एक नाबालिग युवक की गिरफ्तारी करते हुए बदमाशों से देशी कट्टा, बम बनाने की सामग्री जब्त की। पूरे मामले पर प्रेसवार्ता करते हुए सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे पर फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम देते हुए शहर में दहशतगर्दी फैलाने का काम किया था, जिस पर रंगनाथ थाने पर धारा 294, 336, 34, 427, 120बी के तहत प्रकरण दर्ज था। एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर रंगनाथ पुलिस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए देशी कट्टा, खाली खोला, बम के अवशेष सहित बम बनाने की सामग्री भी जब्त की है।

Leave a Reply

Next Post

स्लो ओवर रेट के लिए राजस्थान के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नियमों का किया उल्लंघन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 अप्रैल 2023। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच में स्लो ओवर रेट (धीमी ओवर गति) बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने प्रेस रिलीज में […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय