धरने पर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन, जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 14 मार्च 2024। कोरबा में बढ़ते प्रदूषण और अन्य मांगों को लेकर श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन कोरबा द्वारा भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है, सर्वमंगला चौक पर शुरू हुए इस आंदोलन में कई गांव के लोग हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ का सबसे प्रदूषित शहर कोरबा का जनमानस अब बढ़ते प्रदूषण से आजिज आ गया है, सर्वमंगला मंदिर के आसपास कई गांव में निवासरत लोगों ने श्रम सेवा भूमि स्थापित कामगार संगठन के बैनर तले पूर्व घोषित भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि कोरबा की कुलदेवी सर्वमंगला के मंदिर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है बढ़ते प्रदूषण के कारण मंदिर और आसपास का इलाका धूल धूसरित हो रहा है। आंदोलनकारी ने बताया कि विकास तो हो लेकिन हमको विनाश से बचाया जाए इसलिए यह आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया।

संगठन की पदाधिकारी विजय महंत ने बताया कि कई बार आंदोलन और शिकायत करने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके चलते धूल के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं दमा चर्म रोग जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण गोपाल कुमार ने बताया कि ऐसे कई गांव है इस क्षेत्र में जो भारी वाहनों की आवाजाही के चलते परेशान है ग्रामीणों की हादसे में मौत भी हो रही है वहीं धूल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसे लेकर जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जबलपुर, इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने छोड़ी पार्टी, सीएम बोले- जहां राहुल के पैर पड़े, वहां भाजपा जीत रह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 14 मार्च 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को जबलपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र