तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

हैदराबाद 01 दिसंबर 2024। तेलंगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात माओवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई। इस मुठभेड़ में येलांदु-नरसमपेट इलाके की कमेटी के कमांडर बदरु उर्फ पापन्ना के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

इससे पहले सितंबर माह में भी तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच तेलंगाना के भद्राद्री के कोठागुडेम इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें छह माओवादी मारे गए थे और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मारे गए माओवादियों में एक महिला भी शामिल थी।  

Leave a Reply

Next Post

अगले तीन घंटों में कमजोर पड़ेगा फेंगल, कई राज्यों में इसका असर, पुडुचेरी में अब तक की सबसे अधिक बरसात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पुडुचेरी 01 दिसंबर 2024। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल पुडुचेरी के पास तट से टकराने के बाद अब शांत पड़ गया है। करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकराने के बाद फेंगल की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप