बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के दौरान गई थी जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नारायणपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में रविवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दुबे नारायणपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। पुलिस के मुताबिक दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस ने चार नक्सलियों ने खिलाफ कार्रवाई की है, जिन नक्सलियों के ऊपर कार्रवाई हुई है। वे नक्सली सुरक्षा बल पर आईईडी विस्फोट और मुख्य मार्ग को पेड़ एवं पत्थर डालकर मार्ग रोकने के साथ ही हत्या के घटनाओं में शामिल थे। नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस द्वारा चार संदेहियों को पकड़ा गया है। 

पूछताछ उन्होंने अपना नाम संमलू कोर्राम निवासी हितुलवाड़, शंकर कश्यप निवासी गुमटेर, लखमा कोर्राम निवासी गुदाड़ी और धनसिंग कोर्राम निवासी बड़ेनहोड़ पारा कोंगेरा बताया है। समलू कोर्राम और शंकर कश्यप ने सात अप्रैल 2023 और नौ अप्रैल 2023 को पेरमापाल एवं बाहकेर के बीच आम जनता एवं सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल थे। इन घटनाओं पर थाना छोटे डोंगर में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया था। 

संदेही लखमा कोर्राम ने पूछताछ पर बताया कि 20 मार्च 2023 को धनोरा और ओरछा के मध्य मुख्य मार्ग में पत्थर एवं लकड़ी को रखकर मार्ग रोकने की घटना में शामिल था, जिस पर थाना ओरछा में मामला दर्ज किया गया था। संदेही धनिसिंग कोर्राम ने पूछताछ पर बताया कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों के साथ मिलकर रतन दुबे की हत्या में शामिल थे। आरोपी समलू कोर्राम एवं शंकर कश्यप को थाना छोटे डोंगर एवं आरोपी लखमा कोर्राम को थाना ओरछा के अपराध एवं आरोपी धनसिंग कोर्राम को थाना झारा के अपराधिक मामले के चलते गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Next Post

विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, इन दो चेहरों को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं। इनके नाम का प्रस्ताव डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक दल की […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़