गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरने से 18 की गई जान 24 घायल बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़े थे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गाजियाबाद 3 जनवरी 2021। गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। छत गिरने से 40 से अधिक लोग दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को रेस्क्यू कर गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने 18 मौत की पुष्टि की है।

दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में 100  से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन अचानक धंस गई। परिणाम स्वरूप दीवार नीचे बैठ गई और लेंटर गिर गया।

हादसे में किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। चीखपुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने बमुश्किल दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में बने भवन की अधिक बारिश में मिट्टी बैठ गई और यह घटना घटी।

हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, आश्रितों को दो-दो लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं एडीजी, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

रणबीर कपूर की 'एनिमल' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सारा अली खान हुईं रेस से बाहर !

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड के सावारियां रणबीर कपूर पिछले 2 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। ‘संजू’ के बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है,लेकिन 2021 का आगाज़ रणबीर कपूर ने धमाकेदार अंदाज़ में किया है। रणबीर कपूर ने अपने फैंस को भी नये साल का तोहफा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की