‘आरएसएस संस्थापक खिलाफत आंदोलन के समर्थन के लिए जेल गए’, ओवैसी ने संघ को निशाने पर क्यों लिया?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छत्रपति संभाजीनगर 13 जनवरी 2026। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में एक जनसभा के दौरान अपने संबोधन में देश की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार को ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि खिलाफत आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल की सजा हुई थी। 

ओवैसी ने भाजपा पर देश में हिंदुत्ववादी एजेंडा बढ़ाने का आरोप लगाया
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए छत्रपति संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि इस क्षेत्र में बांग्लादेशी नहीं हैं और अगर यहां कोई भी बांग्लादेशी मिलता है तो ये नरेंद्र मोदी सरकार की असफलता है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में हिदुत्व का एजेंडा बढ़ाने में लगी है और अपनी असफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। संघ पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘क्या आरएसएस का ऐसा कोई भी नेता है, जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जेल गया हो? वे कहते हैं कि हेडगेवार जेल गए थे, लेकिन वे खिलाफत आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल गए थे और आज ये लोग मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं।

क्या था खिलाफत आंदोलन
खिलाफत आंदोलन (1919 से 1924) मुसलमानों का एक आंदोलन था। यह आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध के बाद तुर्किए के खलीफा (इस्लाम के आध्यात्मिक प्रमुख) के पद की बहाली और ओटोमन साम्राज्य के विघटन के विरोध में चलाया गया था। जिसका नेतृत्व अली बंधुओं (मोहम्मद अली और शौकत अली) ने किया, जिसे महात्मा गांधी और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था। 

ओवैसी ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा

  • एआईएमआईएम के अध्यक्ष ने कहा, ‘आरएसएस हमें देशभक्ति का ज्ञान देता है, लेकिन क्या उनमें से किसी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाई? इसके बजाय, मुंबई के यूसुफ मेहरअली ने ‘भारत छोड़ो’ और ‘साइमन गो बैक’ के नारे दिए थे। वे इतिहास नहीं पढ़ते और हम पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हैं।’
  • ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस, खुफिया विभाग और सीमा नियंत्रण बल होने के बावजूद, वे बांग्लादेश सीमा पर 10 किलोमीटर की बाड़ भी पूरी नहीं कर पाए।
  • उन्होंने कहा, ‘चीन और आईएसआई बांग्लादेश पहुंच गए हैं, और भाजपा और आरएसएस यहां ‘बांग्लादेश-बांग्लादेश’ कह रहे हैं।’ उन्होंने लोगों से आने वाले नगर निगम चुनावों में लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। एसआईआर प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, नागरिकता कानून के अनुसार, नागरिकता पर सवाल उठाने का अधिकार गृह मंत्रालय के पास है लेकिन मोदी सरकार ने ये जिम्मेदारियां चुनाव आयोग को दे दी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

महायुति में बढ़ी तकरार! एनसीपी के खिलाफ EC पहुंची भाजपा, पुणे में 'अवैध' होर्डिंग्स की शिकायत की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बीच राजनीतिक पारा चरम पर है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भी तकरार देखने को मिल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जहां अजित पवार की पार्टी एनसीपी को घेर रही है तो अजित पवार भी […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही