“बिहार में भाजपा नेतृत्वविहीन”, प्रशांत किशोर ने कहा- गांवों में 10 फीसदी लोग भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नहीं पहचानते

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 18 दिसंबर 2024। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि बिहार भाजपा अध्यक्ष को किसी गांव में खड़ा कर दिया जाए तो 10 फीसदी लोग भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। किशोर ने कहा कि ये वही भाजपा है जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन बिहार में उसकी हालत दयनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के पास अपना कोई मजबूत चेहरा नहीं है। नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाकर भाजपा खुद डूब रही है। आज बिहार में भाजपा के पास कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है और इसीलिए उन्होंने 43 विधायकों के साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखा है। प्रशांत किशोर ने इसे भाजपा की बड़ी रणनीतिक भूल बताया और दावा किया कि पार्टी को अगले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।      

‘बिहार ने जाति-धर्म सब भूलकर मोदी जी को जिताया, लेकिन…’
जनसुराज के सूत्रधार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि यदि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास और बिहार की समस्याओं को लेकर एक भी मीटिंग की होती तो वो अपना पूरा अभियान वापस लेकर एनडीए का समर्थन कर देते। बिहार ने जाति-धर्म सब भूलकर मोदी जी को जिताया, लेकिन मोदी जी को बिहार की चिंता नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

शरवरी गोदरेज प्रोफेशनल की पहली ब्रांड एंबेसडर बनीं

शेयर करेब्रांड ने हेयर स्टाइलिस्टों के बीच उत्कृष्टता का जश्न मनाया और गोदरेज प्रोफेशनल स्पॉटलाइट अवार्ड के विजेताओं की घोषणा की  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 19 दिसंबर 2024। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की ओर से हेयर कलर और हेयर केयर की पेशकश करने वाले प्रमुख प्रोफेशनल हेयर ब्रांड […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ