ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एसईसीएल का कदम: 12 नए इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई शुरुआत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 27 अप्रैल 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय के रोड परिवहन बेड़े में आज 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल किए गए । इस हेतु मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में आज एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन द्वारा, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एवं हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी विभागाध्यक्षों, अधिकारी- कर्मचारी की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन इलेक्ट्रिक वाहनों को तीन वर्षों की अवधि के लिए किराए पर लिया गया है और इन्हें एसईसीएल मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। यह पहल एसईसीएल द्वारा अपने मुख्यालय एवं परिचालन क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अब तक एसईसीएल में कुल 48 इलेक्ट्रिक वाहन लगाए जा चुके हैं और इन 12 नए वाहनों के शामिल होने से यह संख्या बढ़कर 60 हो गई है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इलेक्ट्रिक वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पहल एसईसीएल की दीर्घकालिक सतत विकास रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा, “एसईसीएल में इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत हमारे परिचालन को अधिक हरित और सतत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। एक उत्तरदायी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के रूप में हम पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाकर एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं। इन वाहनों की को भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से अनुबंधित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चाइना बार्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर जारी है अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 27 अप्रैल 2025। सिक्किम में तैनात सेना में नायक ब्रजेश कुमार सिंह (38) युद्ध अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को बलिदान हो गए। वह मूलरूप से यूपी के चंदौली जिले के रामनगर स्थित साहूपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में सुशांत गोल्फ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले