‘मैं विरोधियों को भी अपना गुरु मानता हूं, जो अपने आचरण, झूठ और बातों से’…शिक्षक दिवस पर बोले राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि वह अपने उन विरोधियों को भी अपना गुरु मानते हैं, जो अपने आचरण, झूठ, और अपनी बातों से उन्हें यह सिखाते हैं कि वह जिस रास्ते पर चल रहे हैं वह बिल्कुल सही है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु का स्थान जीवन में बहुत ऊंचा होता है, जो आपके जीवन के मार्ग को ज्ञान से प्रकाशित कर, सही दिशा में चलने की प्रेरणा देते हैं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा, “महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, श्री नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को गुरु मानता हूं, जिन्होंने हम सबको समाज में सर्वजन की समानता, और हर किसी के प्रति करुणा और प्रेम का ज्ञान दिया।” उनके मुताबिक, भारत के लोग भी गुरु समान है, जो हमारे देश की विविधता में एकता का उदाहरण देते हैं, हर समस्या से हिम्मत के साथ लड़ जाने की प्रेरणा देते हैं, जो विनम्रता और तपस्या का साक्षात रूप हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, “अपने विरोधियों को भी मैं अपना गुरु ही मानता हूं, जो अपने आचरण से, अपने झूठ से, अपनी बातों से मुझे यह सिखाते हैं कि मैं जिस रास्ते पर चल रहा हूं वह बिल्कुल सही है – और इस पर आगे बढ़ते रहने के लिए हर कीमत कम है।” पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है और उन्हीं के सम्मान में 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

वो दिन दूर नहीं जब संविधान संशोधन के जरिये महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा : धनखड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 05 सितम्बर 2023।  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि वो दिन दूर नहीं जब संविधान संशोधन के जरिये संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। धनखड़ ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय से संबंध ‘‘महारानी महाविद्यालय” की छात्राओं के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण