नेहा कक्कड़ की शादी का कार्ड वायरल : 26 अक्टूबर को पंजाब के जीरकपुर में होगी नेहा-रोहन प्रीत की शादी!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड के मुताबिक, नेहा और रोहन प्रीत की शादी 26 अक्टूबर 2020 को सेटेलाइट टाउन के नाम से मशहूर जीरकपुर (जिला-मोहाली, पंजाब) में होगी। कार्ड में दोनों के नाम के साथ उनके पैरेंट्स के नाम भी मेंशन किए गए हैं।

https://www.instagram.com/p/CGbpW6NBIDh/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति

नेहा और रोहन प्रीत की शादी की खबर लगातार मीडिया में बनी हुई है। हालांकि, लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति है। दरअसल, जिस तारीख को नेहा और रोहन प्रीत की शादी बताई जा रही है, उसकी के करीब 21 अक्टूबर को नेहा का नया म्यूजिक वीडियो ‘नेहू द ब्याह’ रिलीज हो रहा है। इसके चलते कई लोग नेहा और रोहन प्रीत की शादी की खबर को पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।

नेहा ने पोस्ट में लिखा था- तुम मेरे हो

पिछले दिनों नेहा ने अपनी और रोहन प्रीत की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘तुम मेरे हो’। साथ ही नेहा ने अपनी और रोहन की जोड़ी को हैशटैग ‘रोहूप्रीत’ नाम दिया था। नेहा की इस इंस्टा पोस्ट पर रोमांटिक जवाब देते हुए रोहन ने लिखा था, ‘बाबू आई लव यू सो मच, मेरी जान। हां मैं सिर्फ तुम्हारा हूं। मेरी जिंदगी।” कमेंट में रोहन प्रीत ने दुल्हन की इमोजी भी शेयर की थी।

रियलिटी शोज में नजर आए हैं रोहन प्रीत

रोहन प्रीत सिंह 2019 में ‘इंडियाज राइजिंग स्टार’ के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें वेडिंग रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। यह शो ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल को केंद्र में रखकर बनाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

सेन्टर फाॅर माॅनिटरिंग इंडियन इकानामी (CMIE) जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार रोजगार देने वाली सरकार है : विकास तिवारी

शेयर करे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी नीति और सुशासन के कारण छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी घटकर 2 प्रतिशत है रोजगार देने वाले राज्यो की सूची में असम के बाद छत्तीसगढ़ का स्थान है  बेरोजगारी का राष्ट्रीय औसत 6.3% है जबकि कोरोना महामारी के कठिन समय मे भी छत्तीसगढ़ राज्य रोजगार देने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप