नहीं रहीं हीराबा: पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक की लहर, आडवाणी, राहुल-शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अहमदाबाद 30 दिसंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। सोशल मीडिया पर जहां हजारों लोग दुख जता रहे हैं वहीं कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

अपनी मां के निधन पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

जेपी नड्डा ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया।

लालकृष्ण आडवाणी ने जताया शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शोक जताते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुझे गहरा दुख हुआ है। नरेंद्रभाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। ये सभी को हमेशा याद रहेंगे। अपनी मां को खोना किसी के जीवन की सबसे दर्दनाक घटना होती है। नरेंद्रभाई और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उसकी आत्मा को शांति मिले।

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया।

गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शोक व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Next Post

मोदी ने मां को मुखाग्नि दी, अंतिम सफर में पार्थिव देह के साथ शव वाहन में ही बैठे रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 दिसंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप