तमनार क्षेत्र में जनसुनवाई निरस्त कराने ग्रामवासियों ने किया ऐलान

admin
शेयर करे

जल-जंगल-जमीन की रक्षा हेतु प्रशासनिक प्रस्ताव का किया कड़ा विरोध

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 30 सितंबर 2025। तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत आमगांव के ग्रामीणों ने आगामी 14 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर रायगढ़ में प्रस्तावित जनदर्शन व जनसुनवाई को निरस्त कराने की मांग उठाई है। इसके लिए गाँव के लगभग 200 महिला-पुरुष जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण रायगढ़ पहुँचकर प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ग्राम आमगांव में आयोजित बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक घर से एक सदस्य रायगढ़ जाकर अपना विरोध जताएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि गाँव की जल-जंगल-जमीन किसी भी कीमत पर कंपनी को नहीं बेची जाएगी। गारे-पेलमा सेक्टर-1 हेतु कंपनी व शासन-प्रशासन द्वारा माँगी गई भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति को वे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वजों की धरोहर रही यह उपजाऊ भूमि पीढ़ी दर पीढ़ी से उनकी आजीविका का आधार है। यहाँ की जमीन पर वे पाँच पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं। ऐसे में इसे किसी भी सूरत में बेचना संभव नहीं है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि कंपनी क्षेत्र में आई तो वन व पर्यावरण प्रदूषण फैलेगा, जिससे फसलों को नुकसान होगा। पशुओं के लिए चारा-पानी की समस्या बढ़ेगी, वहीं बाहरी लोगों के प्रवेश से ग्रामीण रोजगार से वंचित हो जाएंगे।
ग्रामवासियों ने आगे कहा कि हजारों ट्रेलर वाहनों के लगातार आवागमन से दुर्घटनाएँ होंगी और जन-धन की हानि की आशंका बढ़ेगी। विस्थापित होकर दर-दर भटकना पड़ेगा और गाँव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा- “गाँव का नाम, ब्लॉक, जिला और राज्य तब तक अस्तित्व में रहेंगे जब तक जल-जंगल-जमीन हमारी होगी। कंपनी को जमीन देना हमारे लिए संभव नहीं। इसलिए हम आगामी जनसुनवाई का कड़ा विरोध करते हैं। इस बैठक में धौरा, भांठा समेत आसपास के गाँवों के लोगों ने भी समर्थन दिया और सामूहिक रूप से प्रशासनिक प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए जनसुनवाई का विरोध दर्ज कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Next Post

'अब नहीं करेंगे पथराव और बवाल...', आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, नदीम की अकड़ अब भी बाकी; न जोड़े हाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बरेली 30 सितंबर 2025। बरेली में बवाल करने वाले आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ