‘अब नहीं करेंगे पथराव और बवाल…’, आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, नदीम की अकड़ अब भी बाकी; न जोड़े हाथ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बरेली 30 सितंबर 2025। बरेली में बवाल करने वाले आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम खां के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नदीम खां मौलाना तौकीर का बेहद भरोसेमंद है। शुक्रवार को बवाल के दौरान भीड़ को उकसाकर प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में वह सबसे आगे था। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात कोतवाली क्षेत्र से ही नदीम की गिरफ्तारी की। उससे पूछताछ के बाद पता लगा कि 26 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान वह पुलिस का वायरलेस हैंडसेट लेकर भाग निकला था। नदीम की निशानदेही पर हैंडसेट बरामद कर लिया गया है।

हाथ जोड़कर बोले आरोपी- नहीं करेंगे पत्थरबाजी, नदीम की अकड़ अब भी बाकी
प्रेसवार्ता के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर वहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे। हालांकि, इस दौरान नदीम ने हाथ नहीं जोड़े। लोगों ने टोका तो भी वह अकड़ दिखाता रहा। कोतवाल अमित पांडेय ने नदीम को आंखें दिखाईं तो उसने हाथ थोड़ा ऊपर कर दिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। साथ ही, 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

वीके मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे पीएम मोदी, सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 साल के थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर शहर में हुआ था। वीके मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला