पीएम मोदी ने जंगल सफारी का लिया आनंद, बोले- वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर गर्व

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जूनागढ़ 03 मार्च 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने जूनागढ़ जिले में स्थित गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लिया। पीएम मोदी रविवार रात गिर नेशनल पार्क में स्थित राज्य वन विभाग के गेस्ट हाउस सिंह सदन पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह जंगल सफारी पर निकल गए। इससे पहले रविवार की शाम पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। 

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी के साथ जंगल सफारी पर कुछ मंत्री और वन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। आज पीएम मोदी गिर नेशनल पार्क के मुख्यालय शासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड में सीडीएस समेत 47 सदस्य हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, एनजीओ के प्रतिनिधि, वन्यजीव अधिकारी और राज्यों के सचिव शामिल हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी गिर नेशनल पार्क की महिला कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे।  

गौरतलब है कि गिर नेशनल पार्क में एशियाई शेरों से जुड़े प्रोजेक्ट लॉयन के लिए केंद्र सरकार ने 2900 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस फंड से एशियाई शेरों के संरक्षण का काम किया जाएगा। अभी गुजरात के 9 जिलों और 53 तालुका में फैले करीब 30 हजार किलोमीटर के इलाके में एशियाई शेर रहते हैं। जूनागढ़ जिले के न्यू पिपलिया में वन्य जीवों के लिए एक नेशनल रेफरल सेंटर भी बनाया जा रहा है। साथ ही गिर नेशनल पार्क में वन्यजीवों को ट्रैक करने के लिए मॉनिटरिंग सेंटर और अस्पताल भी बनाया गया है। 

वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर हमें गर्व- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस धरती की जैव विविधता और वन्यजीवन को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘आज विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर हम इस धरती की अतुल्य जैव विविधता के संरक्षण के अपने समर्पण को दोहराएं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हर प्रजाति की इसमें अहम भूमिका है। इन प्रजातियों के भविष्य की रक्षा करें। हमें वन्यजीवन को बचाने में भारत के योगदान पर भी गर्व होना चाहिए।’

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कामयाबी, दो उग्रवादी गिरफ्तार; चार जिलों में पुलिस को सौंपे गए 20 हथियार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 03 मार्च 2025। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान युमनाम अबुंग सिंह उर्फ चिंगकपा और थांगजाम जॉयकुमार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ