ध्वजारोहण के बाद भावुक हुए पीएम मोदी, संबोधन के दौरान बोले- यह ध्वज सदियों के सपने के साकार होने का प्रतीक है…’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 25 नवंबर 2025। अयोध्या में राम मंदिर में धर्म ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस ध्वज को सदियों पुराने सपने के साकार होने का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और गौरवशाली पल की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा, “आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। आज रामभक्तों के दिल में असीम आनंद है।”पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, “सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि पांच सौ वर्ष तक प्रज्ज्वलित रही।”उन्होंने कहा कि आज भगवान श्रीराम के गर्भगृह की अनंत ऊर्जा प्रतिष्ठित हुई है।

धर्मध्वज का महत्व

प्रधानमंत्री ने फहराए गए धर्मध्वज के गहरे अर्थ को समझाया। उन्होंने कहा, “यह धर्मध्वज इतिहास के सुंदर जागरण का रंग है।” ध्वज का भगवा रंग और इस पर अंकित सूर्यवंश की थाती, रामराज की कीर्ति को दर्शाती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह ध्वज संकल्प से सिद्धि की भाषा है, यह सदियों के संघर्ष की सिद्धि है और सदियों के सपने का साकार स्वरूप है। यह ध्वज प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उद्घोष करेगा, ‘सत्यमेव जयते’ का उद्घोष करेगा। साथ ही यह ‘प्राण जाए पर वचन न जाई’ की प्रेरणा भी देगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह ध्वज संतों की साधना और समाज की सहभागिता की महान गाथा है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2025 में सितारों की चमक

शेयर करेप्रतिभा, प्रेरणा और उपलब्धियों का संगम—मुंबई में सजा सम्मान का भव्य मंच (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 नवंबर 2025। मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित होटल रेडिसन में आयोजित राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2025 अपने दूसरे संस्करण में और भी भव्य और प्रभावशाली नजर आया। शोथीम प्रोडक्शन और स्वदेश न्यूज़ […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर