ओटीटी पर गूंजेगी सोनाक्षी की ‘दहाड़’ की दहाड़, दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में आएंगी नजर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। सोनाक्षी ने अपनी कातिल मुस्कान के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ को लेकर इन दिनों चर्चा में छाई हुईं हैं। दहाड़ के जरिए अभिनेत्री ओटीटी पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस वेब सीरीज का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा। अब इस वेब सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
प्राइम वीडियो ने आज अपने क्राइम ड्रामा ओरिजिनल सीरीज, दहाड़ के लॉन्च की घोषणा की। इस साल की शुरुआत में द बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर करने वाली पहली भारतीय सीरीज बनने के बाद अब दहाड़ का प्रीमियर 12 मई, 2023 को प्राइम वीडियो पर होगा। यह सीरीज रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है, जिसे एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर द्वारा निर्मित है। 

पुलिसवाली के किरदार में दिखेंगी सोनाक्षी
इस वेब सीरीज सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो कि एक भयानक हत्या के मामले को एक अपराधी के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करती हैं।

क्या है इसकी कहानी
सीरीज की स्टोरी राजस्थान के छोटे से शहर पर बेस्ड होगी, जहां पब्लिक टॉयलेट्स में कई औरतों की लाश पाई जाती है। तब इस केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सोनाक्षी सिन्हा निभाती को दी जाती है। पहले तो ये मौतें आत्महत्या लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि (सोनाक्षी) को शक होने लगता है कि यह एक सीरियल किलर का काम है जो कि खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद पुलिस और अपराधी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है। 

Leave a Reply

Next Post

गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर जेपीसी की मांग को बताया था गलत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 अप्रैल 2023। उद्योगपति गौतम अडानी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। अडानी की पवार से यह मुलाकात मुंबई में उनके आवास पर हुई। पार्टी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। फिलहाल इन दोनों लोगों […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी