आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम. श्रीनिवास राव को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए न्यौता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विधायक श्रीमती देवती कर्मा और श्रीमती तूलिका कर्मा ने दिया आमंत्रण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 21 अक्टूबर 2021। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम. श्रीनिवास राव को आज विशाखापट्नम स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विधायक श्रीमती देवती कर्मा और दंतेवाड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तूलिका कर्मा ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। श्रीमती कर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी कला, संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने, संवारने तथा उनके संवर्धन के लिए राज्य सहित देश के विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम. श्रीनिवास राव ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

पांच महिला मेटो ने बढ़ाई ‘आधी आबादी’ की भागीदारी

शेयर करेमेट का काम कुशलता से अंजाम देने के साथ ही महिलाओं को कर रहीं प्रेरित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 अक्टूबर 2021। ‘हर हाथ को काम और काम का वाजिब दाम’ की उक्ति को धरातल पर उतारने वाली मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) देश की ‘आधी आबादी’ […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर