सरकारी शराब दुकानों में सस्ती ब्रांड की बियर बॉटल में महंगे ब्रांड के रैपर लगाकर बेचा जा रहा है

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 नवंबर 2025। सूरजपुर जिला के लटोरी शराब दुकान में एक बियर की बोतल में दो-दो ब्रांड के रैपर मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी दुकानों में सस्ती ब्रांड की बियर बॉटल पर महंगी ब्रांड का रैपर लगाकर बेचा जा रहा है, ये बड़ा स्कैम सरकारी संरक्षण मे हो रहा है। बियर प्रेमियों को घोखा दिया जा रहा है। यह सीधे तौर पर फ्रॉड और कालाबाजारी है। शराब बियर सप्लायरों से भाजपा ने मोटी कमीशन लेकर इस प्रकार की छूट दी हैं, ये भारी भ्रष्टाचार 21 महीने से चल रहा है। भाजपा सरकार में सरकारी दुकानों में मिलावटी शराब, बिना स्टिकर के शराब बिकना आम बात हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई आबकारी नीति में शराब बनाने और बेचने वालों से सुझाव लिया गया था कि कैसे शराब की बिक्री बढ़ाये, मुनाफा बढ़ाये। पूरे प्रदेश में शराब को लेकर महिलाये आक्रोशित है शराब बंदी की मांग कर रही है। भाजपा सरकार शराब के धंधे को बढ़ाने नए-नए स्कीम ला रही है ताकि बड़ा-बड़ा स्कैम किया जा सके, शराब से काली कमाई ज्यादा से ज्यादा हो। पूरे प्रदेश में बीयर की बोतल में दो-दो रैपर मिलने की शिकायत मिल रही है, ये भाजपा की शराब प्रेम और शराब लॉबी को मिले संरक्षण के कारण हो रहा है। ये मदिरा प्रेमियों के साथ धोखा है।

Leave a Reply

Next Post

दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी, सात माओवादी मारे गए, 50 से ज्यादा गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अमरावती 19 नवंबर 2025। आंध्र प्रदेश में खूंखार माओवादी माड़वी हिड़मा के मारे जाने के एक दिन बार भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई जी है। बताया गया है कि राज्य के मारेदुमिल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मार गिराए गए। आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के एडीजी […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत