भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 08 अक्टूबर 2026।  यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ, हनुमानगंज-जुमेराती ने गुरुवार को नो यूपीआई डे मनाने का फैसला किया है। संघ ने बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि यूपीआई आज व्यापारियों और आम लोगों के लिए भुगतान का आसान और तेज माध्यम बन गया है। ऐसे में यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी के विरोध में व्यापारी 8 अक्तूबर को सांकेतिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान बाजार के व्यापारियों से यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरख्यानी और सचिव सचिन संगतानी ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग किया है। डिजिटल लेनदेन और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने में व्यापारियों की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि सरकार एमडीआर से जुड़े फैसले पर पुनर्विचार करे और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखे। संघ ने बाजार के सभी व्यापारियों से 8 अक्तूबर को ‘नो यूपीआई डे’ को सफल बनाने और एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 अक्टूबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गौरेला में जांच के दौरान लिए गए पनीर के नमूने की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पनीर में […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा