जयेश पंडागले के अभिनय से सजा सैड रोमांटिक सॉन्ग “हर लम्हा” लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई । जयेश पंडागले और सुष्मिता दास के अभिनय से सजा एक खूबसूरत गीत “हर लम्हा” ब्रांडेक्स म्युज़िक ने जारी किया है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुम्बई के क्लिफ्टन होटल में हुए एक शानदार कार्यक्रम में यह म्युज़िक लॉन्च किया गया जहां जयेश पंडागले, उनके पिता राम पंडागले और उनकी माताजी भी मौजूद थीं। यहां प्रोड्यूसर अर्पित गर्ग,डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फिरोज़ शेख (विक्की) और सिंगर मनीष शर्मा भी उपस्थित थे।   जयेश के पिता राम पंडागले इस मौके पर काफी इमोशनल हो गए और कहा कि मेरा सपना था कि मेरा बेटा बुलंदी पर पहुंचे। हर लम्हा में हमारा लम्हा भी मौजूद है, इसमे हमारी सांसें भी जुड़ी हुई हैं। गाने का आखरी शॉट सभी की आंखों में आंसू लाने वाला है।  जयेश की माताजी ने बताया कि हम भगवान का लाख लाख शुक्रिया अदा करते हैं कि जयेश ने यह मुकाम हासिल किया है। डायरेक्टर फिरोज़ शेख ने बड़ी मेहनत से यह गाना बनाया है। मैं भगवान से यही मांगती हूँ कि यह गाना हर लम्हा सभी की जिंदगी में हर लम्हा खुशियां लेकर आए। यह लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचे। 

जयेश पंडागले ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के लिए काफी वजन कम किया। हीरोइन को उठाने के सीन में काफी रिटेक हुए, मगर फिरोज़ भाई ने अपने बेहतरीन निर्देशन से काम करवा लिया। सुष्मिता दास मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, उन्होंने काफी सपोर्ट किया। वह बेहतरीन अभिनेत्री हैं। गाने की शूटिंग मुम्बई में ही हुई है। जल्द ही मेरा एक और गाना भी आने वाला है। अगले साल हम पिक्चर भी लेकर आने वाले हैं।  उनके पिता ने आगे बताया कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं हिमालय की चोटी पर पहुंच गया हूँ मेरा सपना था कि जयेश अच्छा काम करे। गाने में इसने इतना सुंदर काम किया है कि सबका दिल जीत लिया है। नए साल 2023 में जयेश को हीरो लेकर फ़िल्म शुरू करेंगे। मैं खुशनसीब बाप हूँ जिसके जयेश जैसे बेटे हैं। जयेश की माता जी ने कहा कि मेरे पास खुशी बयान करने के लिए शब्द नहीं है। मैं जो रोज़ पूजा करती हूं आज लगता है कि उसका फल मिल गया है। मैं यह दुआ करती हूं कि जयेश आगे और तरक्की करे, ज्यादा गाने आएं, फ़िल्म बने। सिंगर मनीष की आवाज़ बहुत खूबसूरत है। 

निर्माता अर्पित गर्ग ने बताया कि यह गाना जब मैंने देखा तो बहुत अच्छा लगा इस वजह से इसे ब्रांडेक्स म्युज़िक पर रिलीज किया, जिसे बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। यह काफी इमोशनल गाना है। सिंगर मनीष शर्मा ने बताया कि मेरे लिए यह काफी चैलेंजिंग गाना था जब संगीतकार करण राजपूत भाई का मेरे पास फोन आया और उन्होंने यह गाना बताया तो मुझे अलग लगा। स्टूडियो में काफी शिद्दत से हमने इसे गाया है। डायरेक्टर फिरोज़ शेख ने बताया कि मुझे ऐसे गाने करने में काफी मजा आता है। यह सेड रोमांटिक सांग है जिसे शूटिंग के दौरान काफी एन्जॉय किया। जयेश मेरे छोटे भाई की तरह हैं, मेरी बहुत इज्जत करता है। इनका कांफीडेंस लेवल कमाल का है पहली बार जब कैमरा फेस किया तो बिल्कुल भी घबराहट नहीं थी। बल्कि इनके साथ ऐसा लग रहा था कि जैसे यह आठ दस वीडियो कर चुके हैं। 

इनके बापूजी भी मुझे बहुत प्यार करते हैं। इनकी माताजी को मैं अपनी मम्मी मानता हूं। इनका मुझपर बहुत आशीर्वाद और प्यार है। अष्टविनायक मूवी प्रस्तुत हर लम्हा के निर्माता राम पंडागले और अर्पित गर्ग हैं। को प्रोड्यूसर ज़ोया इंटरनेशनल फ़िल्म (विक्की) हैं, गीतकार व संगीतकार करण राजपूत हैं।

Leave a Reply

Next Post

झूठे एफआईआर को कोर्ट में दूंगी चुनौती - ऋचा जोगी

शेयर करेजोगी जन अधिकार यात्रा की घोषणा के बाद घबराई कांग्रेस सरकार-ऋचा पहले डॉ साहब को हुआ था जोगेरिया अब मुख्यमंत्री भी हुए जोगेरिया से ग्रस्त छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर/बिलासपुर, 17 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की पुत्रवधु और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे ) के प्रदेश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप