हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एमएसपी को लेकर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली हाइवे किया ब्लॉक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कुरुक्षेत्र 12 जून 2023। सूरजमुखी की फसल खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की मांग को लेकर हरियाणा के किसानों ने दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया क्योंकि वे मुख्यमंत्री द्वारा इस बाबत दी गई राहत से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले के पिपली गांव में आयोजित एक ‘महापंचायत’ में किसानों ने नेशनल हाइवे 44 को ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया. भीड़भाड़ से बचने के लिए ट्रैफिक को दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग 
दिल्ली से चण्डीगढ-अम्बाला की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रहमसरोवर, तृतीय गेट केयूके ढांड रोड से नेशनल हाईवे 152 डी रहेगा. .यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इन्द्री, लाडवा-यमुनानगर रहेगा।

चंडीगढ़-से दिल्ली की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्ट मार्ग 

चंडीगढ़ से करनाल-दिल्ली, यमुनानगर जाने वाले वाहनों के लिए अमन होटल पुल से जीटी रोड पर ना चढ़कर पुल के नीचे से साहा कट से वाया दौसडका, अधौया, बाबैन से होते हुए लाडवा से यमुनानगर व करनाल-दिल्ली रहेगा.  चण्डीगढ से कैथल-हिसार-कुरूक्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से होते हुए वाया ठोल, 152 डी रहेगा.

एमएसपी की मांग को लेकर महापंचायत

हरियाणा, पंजाब, यूपी और अन्य पड़ोसी राज्यों के किसान नेता अपनी मांग को लेकर ‘एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ’ महापंचायत के लिए पिपली अनाज मंडी में एकत्र हुए थे(

ये है किसानों की मांग

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भावांतर भरपाई योजना (बीबीवाई) के तहत 36,414 एकड़ में उगाई गई सूरजमुखी की फसल के लिए 8,528 किसानों को अंतरिम ‘भरपाई (राहत)’ के रूप में शनिवार को डिजिटल रूप से 29.13 करोड़ रुपये जारी किए. राज्य सरकार ने इस साल की शुरुआत में बीबीवाई के तहत सूरजमुखी की फसल को शामिल करने की घोषणा की थी. एक ऐसी योजना जिसके माध्यम से सरकार किसानों को एमएसपी से नीचे बेची गई, उपज के लिए एक निश्चित मुआवजे का भुगतान करती है. राज्य सरकार एमएसपी से नीचे बिकने वाली सूरजमुखी की फसल के लिए योजना के तहत अंतरिम सहायता के रूप में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है. किसान मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार सूरजमुखी को 6,400 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी पर खरीदे.

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने भूपेश सरकार की योजनाओं की सूची जारी कर ओम माथुर से पूछा बतायें कौन सी योजना केंद्र की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 13 जून 2023। भाजपा प्रभारी ओम माथुर द्वारा दिये गये बयान कि भूपेश सरकार केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल रही पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने ओम माथुर को चुनौती देते हुये कहा कि ओम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप