मथुरा में किसानों की महापंचायत: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी सरकार का विवेक मर चुका, भगवान् कृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया संबोधित

कहीं गोवर्धन पर्वत को ना बेच डाले भाजपा सरकार : प्रियंका

इस सरकार का विवेक मर चुका है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मथुरा 23 फरवरी 2021। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। किसान महापंचायत में मथुरा पहुंची प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा मोदी सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान् कृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे। प्रियंका यही नहीं रुकी। बृजवासियों से उन्होंने कहा गोवर्धन पर्वत बचा कर रखियेगा, कल को सरकार इसे भी न बेच दे। आपको बता दे कि, भाषण से पहले प्रियंका ने बांके बिहारी की जय का जयकारा लगाया फिर अपनी बात शुरू की। कांग्रेस ने ‘जय जवान, जय किसान अभियान’ के तहत इस किसान महापंचायत का आयोजन मथुरा में किया है। इसके बाद वह कृष्णा की नगरी में बांके बिहारी के दर्शन भी करेंगी।

भगवान कृष्ण तोड़ेंगे मोदी सरकार का अहंकार

प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भाजपाई अहंकारी हो गए हैं। भगवान् कृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे। उन्होंने कहा सरकार ने किसानो से तमाम वादे किये थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। गन्ना के बकाये का पेमेंट नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लिए दो हेलीकाप्टर खरीदे लेकिन किसानो का भुगतान न हो सका।

एमएसपी पूरी तरह बंद हो जाएगी: प्रियंका गांधी

प्रियंका यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों को जमाखोरी का लाइसेंस दे दिया है। अब यह जमाखोरी करेंगे और आने वाले वक्त में एमएसपी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। किसान को खेत में की गयी मजदूरी भी नहीं मिल पायेगी। ये प्रधानमंत्री अहंकारी नहीं ये कायर प्रधानमंत्री है। प्रियंका ने कहा संसद में राहुल गांधी ने मृत किसानो के लिए 2 मिनट का मौन का समय मांगा तो एक भी भाजपा सांसद नहीं खड़ा हो पाया। इनमे अहंकार ही है।

हमारी सरकार ई तो रद्द होंगे काले कानून: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा सरकार ने अब तक सिर्फ अपने करोडपति दोस्तों को ही मजबूत किया है। हम कहना चाहते हैं कि जब तक यह काले कानून वापस नही होंगे हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो हम इन काले कानूनों को वापस लेंगे। उन्होंने सभा के दौरान मृत किसानो के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

सहारनपुर में मंदिर और मजार पर गयी थी

9 फरवरी को कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की थी। तब प्रियंका ने सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा की, फिर एक दरगाह पर गईं। इसके बाद अभी हाल ही में प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं थी। अब आज वह बांके बिहारी के दर्शन करते दिखेंगी। वह बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर वह मन्दिर खुलने से पहले देहरी पूजन करेंगी और फिर दर्शन कर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे मथुरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन की पंजाब से शुरुआत की थी। केंद्र सरकार किसानों से वार्ता के दौरान केवल तारीख दे रही है। किसानों की जमीन पर सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यूपी के 27 जिलों में कृषि कानूनों के विरोध में अभियान के तहत महापंचायत करने की रणनीति बनाई है।

Leave a Reply

Next Post

इंटुक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में संपन्न हुयी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 23 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ इंटुक की प्रदेश वर्किंग कमेटी की बैठक राजीव भवन में इंटुक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी की विशेष उपस्थिति हुई। इंटुक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले