तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत और बेटा-बेटी अस्पताल में भर्ती; परिजनों का हंगामा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गौरेला पेंड्रा मरवाही 15 दिसंबर 2025। पेंड्रा थानाक्षेत्र में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सहायक शिक्षक जयराम कौशिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनकी बेटी सुषमा और बेटा रूपेश भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी दिखी। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात पेंड्रा से अपने घर भाड़ी जाने के दौरान खुज्जी नदी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक और उनके दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर शिक्षक का पैर अलग हो गया जबकि दोनों बच्चों को भी पैर में गंभीर चोट पहुंची।। घायलों को तत्काल निजी साधन जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही सहायक शिक्षक जयराम कौशिक ने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिचित बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे शिक्षक की जान चली गई। पुलिस के रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और उचित सहयोग नहीं किया।

आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और कथित रूप से बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना पर अस्पताल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्कूलों में स्थापित मशीनों की जांच कराने की घोषणा की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 15 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन से जुड़ा मामला उठाया. भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत