मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना

शेयर करे

अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से, मुख्यमंत्री आज सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में पहुचेंगे : रात्रि विश्राम राजपुर में करेंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 04 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस हेलीपेड से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से करेंगे। बघेल का पहला पड़ाव सामरी विधानसभा क्षेत्र में होगा। मुख्यमंत्री आज बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में पहुचेंगे  तथा रात्रि विश्राम राजपुर में करेंगे।   मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात’ के अभियान में रवाना होने से पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के कारण एक लंबे अरसे से लोगों के बीच जा नही पाए थे, हालंाकि पिछले वर्ष सामाजिक संगठनों की बैठक में शामिल होने का मौका मिला। भ्रमण के दौरान शासकीय योजनाओं की धरातल पर स्थिति की जानकारी लूंगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से और जनप्रतिनिधियों से मिलने से योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, क्या संशोधन होना चाहिए, क्या जुड़ना चाहिए, इसकी जानकारी मिलती है। भ्रमण के दौरान गांवों में हुए अच्छे कार्यो के साथ वहां की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। मेरी कोशिश होगी की मैं अधिक से अधिक समय लोगों के साथ बिताऊं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वे  पीडीएस दुकान, पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, थाने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नगर पंचायत के दफ्तर जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री और क्षेत्र के विधायक भी भ्रमण के दौरान उनके साथ होंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी मुख्यमंत्री के साथ रवाना हुए।

Leave a Reply

Next Post

मॉस्को : यूक्रेन में बढ़ा परमाणु हमले का खतरा, रूस की सेना ने किया न्यूक्लियर मिसाइलें दागने का अभ्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मास्को 05 मई 2022। बीते 70 दिनों से जारी यूक्रेन जंग में परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है। रूस ने बुधवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने परमाणु मिसाइलें दागने का अभ्यास किया है।  सिमुलेटर पर आधारित परमाणु मिसाइलों का यह अभ्यास  रूस के कैलिनिनग्राद […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर