फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास

admin
शेयर करे

फीफा के मंच पर चमका उर्वशी रौतेला का ग्लोबल स्टारडम

जब फीफा अध्यक्ष ने किया उर्वशी रौतेला का खास स्वागत

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 जुलाई 2026। भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो से विशेष निमंत्रण प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने का दावा उनके वैश्विक सफर में एक नया अध्याय जोड़ता है। इस खास मुलाकात के दौरान इन्फैन्टिनो ने उर्वशी को “ग्लोबल आइकन सुपरस्टार” बताते हुए उनसे मिलकर खुशी जाहिर की, जिसके बाद यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। 

पिछले कुछ वर्षों में उर्वशी ने फैशन, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी प्रभावशाली मौजूदगी से अलग पहचान बनाई है। दुनिया के बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी आज वैश्विक मनोरंजन जगत में एक चर्चित भारतीय चेहरा बन चुकी हैं। फीफा अध्यक्ष से मिला यह सम्मान केवल उनकी लोकप्रियता का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिभा की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का भी संकेत माना जा रहा है। उनके प्रशंसक इसे देश के लिए गर्व और उर्वशी के अंतरराष्ट्रीय सफर की एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण

शेयर करेसभी संचालन क्षेत्रों में एक ही दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक पौधे लगाने जा रहा है एसईसीएल एसईसीएल द्वारा बिलासपुर शहर में पहली बार मियावाकी पद्धति से वन विकास की पहल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर