लू से छत्तीसगढ़ में पहली मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 मई 2026। गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेशभर में तापमान लगभग इसी स्तर पर बने रहने के आसार हैं। इस बीच बिलासपुर में लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। जोंधरा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बाजार में जूता दुकान के बाहर मिला। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीने से गांव में भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था। पिछले दो दिनों से बीमार था और भीषण गर्मी के बीच बाजार के आसपास ही पड़ा रहता था। इधर, विशेषज्ञों ने सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता एक्सट्रीम लेवल पर रहने की संभावना है। यानी सीधे धूप के संपर्क में आने पर त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मेकाहारा के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति में कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा चुनाव पर रार, झामुमो ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र; केंद्रीय एजेंसियों पर निगरानी की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 26 मई 2026। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने की मांग की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव