राजू श्रीवास्तव को दुआओं की जरूरत: डॉक्टरों ने कहा- स्थिति काफी गंभीर, कानपुर में प्रार्थना का दौर जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अगस्त 2022। हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। वह 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। 10 अगस्त को कॉमेडियन एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। उनके भाई ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव बुधवार सुबह वर्कआउट सकते समय ट्रेडमिल पर अचानक गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा ‘राजू उठो, बस बहुत हुआ’, अभी बहुत काम करना है। राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ज्वॉइन करेंगे आरसीपी सिंह, बोले- नीतीश सात जन्मों में भी पीएम नहीं बन पाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 18 अगस्त 2022। बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। नीतीश कुमार बिल्कुल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव