‘अभी किंगपिन बाहर है, उसका भी नंबर आएगा’: अनुराग ने कहा- ‘किसकी अगली बारी है, ये मीडिया की हेडलाइंस तैयारी है’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 अक्टूबर 2023। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी लोग जेल गए हैं, लेकिन अभी किंगपिन बाहर है। किंगपिन का भी नंबर आएगा, जांच चल रही है। जिन-जिन को सीएम केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है, वो एक साल से जेल में हैं। उनको किसने अधिकार दिया कि वो ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं? सभी एक-एक साल से जेल में हैं। सत्येंद्र जैन जेल में हैं, मनीष सिसोदिया जेल में हैं और संजय सिंह जेल जा रहे हैं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अगली किसकी बारी है, ये मीडिया की हेडलाइंस बनने की तैयारी है। 

पीएम मोदी को लेकर एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसका उप मुख्यमंत्री जेल में हो, जिसके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हो, जिसका शिक्षा मंत्री जेल में हो, जिसके सांसद से लेकर विधायक लोग जेल में हैं। ये वो लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा देकर सत्ता में आए थे। भ्रष्टाचार में डूबे हुए पाए गए हैं। एक के बाद एक दूसरा उनका नेता जेल में है। पंजाब में उनकी सरकार बनते ही 2 महीने के भीतर आप के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार चलते इस्तीफा देना पड़ा। सीएम केजरीवाल के पास जवाब नहीं है। उन्हें शराब घोटाले में शर्मसार होना पड़ा। 

‘सीएम भूपेश को इस्तीफा दे देना चाहिए’
उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भी पलटवार किया है। उन पर निशाना साधते बड़ा आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा कि “जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो और अपना किया कुछ न हो बीते पांच सालों में। शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से उनके ऊपर आरोप लगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारी जेल में या बेल पर हैं।  उनके ऊपर केवल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे। करोड़ों रुपए पकड़े गए हैं, सोना पकड़ा गया है। उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफे दे देने चाहिए थे पर नहीं दिए। अब जनता बाहर का रास्ता दिखाएंगी।

जानें, क्या होता है किंगपिन
सामान्य बोलचाल की भाषा में किंगपिन का मतलब होता है घूमने वाले पुर्जे की धुरी, जिसके चारों ओर पहिया या कोई वस्तु घूमती रहती है। दूसरे शब्दों में सूत्रधार या सरगना भी कहते हैं। इसके साथ ही द किंग पिन (विल्सन ग्रांट फिस्क) मार्वल कॉमिक्स की प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक्स में दिखाई देने वाला फेमस विलेन है। किंगपिन शब्द का प्रयोग कोर्ट में होता है। पहली बार छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने किंगपिन शब्द को प्रयोग किया था। प्रदेश में कोल स्कैम में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी भी ठीक किंगपिन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ईडी की जांच के हर तार सूर्यकांत से जुड़े हैं। यानी 500 करोड़ की उगाही के खेल में सूर्यकांत किंगपिन बताए जाते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 5 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर