पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026। पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। इस बढ़ोतरी के साथ, पंजाब के कर्मचारियों को अब कुल 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। प्रत्येक किस्त में 4-4 फीसदी की वृद्धि शामिल होगी। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को इसी महीने के वेतन के साथ मिलेगा। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच महंगाई भत्ते के मुद्दे पर सहमति बन गई है। यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री मान ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

Leave a Reply

Next Post

इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा

शेयर करेकीड़े-कांच और लोहे के तार मिलने का आरोप छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            रांची, 18 सितंबर 2026। नीलांबर-पितांबरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मेस के खाने की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि मेस में लगातार घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी