लुधियाना में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, एक एनआरआई समेत पांच की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लुधियाना 26 अप्रैल 2022। लुधियाना में सोमवार देर रात एक फॉर्च्यूनर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक एनआरआई शामिल है। एसएचओ मलोद गुरदीप सिंह का कहना है कि कार बेकाबू होकर नहर में गिरी। हादसे में बचा संदीप सिंह किसी तरीके से पानी से बाहर निकला और उसने ही यह जानकारी पुलिस को दी। उसने पहले तो कई गाड़ियों को रोकने की कोशिश की लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। फिर उसने किसी तरीके से यह सूचना पुलिस तक पहुंचाई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 11.30 बजे पायल के ग्राम झामत पुल के पास एक फॉर्च्यूनर (पीबी-08-बीटी-3999) नहर में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे और उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में संदीप सिंह बच गया है। पुलिस को आशंका है कि कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45) वर्ष निवासी नंगला, जग्गा सिंह (35) निवासी गोपालपुर, कुलदीप सिंह (45) निवासी लेहली और जगदीप सिंह (35) वर्ष ग्राम रुड़की की मौत हो गई। सभी मृतक हादसास्थल के आसपास के रहने वाले थे।

पंजाब में हादसा: अबोहर में तेल टैंकर की चपेट में आई बाइक, तीन भाई-बहन ने मौके पर दम तोड़ा

पंजाब के अबोहर में मंगलवार सुबह एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मलोट रोड पर नागपाल पेट्रोल पंप के सामने सुबह एक बाइक तेल टैंकर की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर वन के प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हादसे में मृतकों की पहचान सुरेंद्र, पूजा और नवीन के रूप में हुई। मृतक आपस में बहन भाई थे।
हनुमानगढ़ से अपने पिता के साथ अबोहर निवासी अपने मामा से मिलने आए थे। मामा का बेटा सुरेन्द्र उन्हें बाइक पर बैठाकर अपने घर ले जा रहा था। घटना का पता लगने के बाद मृतकों के परिजन सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जानकारी के अनुसार तीनों लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उनकी पहचान की है।   

Leave a Reply

Next Post

धोनी की पत्नी नाराज: बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, ट्वीट कर सरकार को सुनाई खरी-खोटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 26 अप्रैल 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों झारखंड में होने वाली बिजली कटौती से परेशान चल रही हैं। उन्होंने राज्य में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और सरकार को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी