‘भारत बना एआई और टेक टैलेंट का ग्लोबल हब’, सीआईआई जीसीसी बिजनेस समिट में बोलीं सीतारमण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सीआईआई जीसीसी बिजनेस समिट 2025 में कहा कि भारत आज दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और टेक्नोलॉजी टैलेंट का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि दुनिया की 32% जीसीसी टैलेंट, 28% एसटीईएम वर्कफोर्स और 23% सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग टैलेंट भारत में है। भारत में एआई स्किल्स की पहुंच भी दुनिया में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसीएस) अब केवल बैक-ऑफिस नहीं, बल्कि इनोवेशन और लीडरशिप के स्ट्रैटेजिक सेंटर बनते जा रहे हैं।

जीसीसीएस से जुड़े कुछ अहम आंकड़े
बता दें कि भारत में अभी 1,800 जीसीसीएस हैं, जिनमें 21.6 लाख लोग काम कर रहे हैं। ये सेंटर्स भारत की जीडीपी में 68 अरब डॉलर का योगदान दे रहे हैं, जो 2030 तक 150-200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। बीते 10 वर्षों में 800 नए GCCs खुले हैं, जबकि पहले 1,000 सेंटर्स बनने में 30 साल लगे थे। फॉर्च्यून 500 की 50% से ज़्यादा कंपनियां आज भारत में मौजूद हैं।

भारत में 42.7 प्रतिशत ग्रेजुएट्स महिलाएं- सीतरमण
सीतारमण ने बताया कि भारत में बीते वर्षों में सात नए IITs और 16 नए IIITs खोले गए हैं। भारत में 42.7% STEM ग्रेजुएट्स महिलाएं हैं, जो वैश्विक स्तर पर काफी ऊंचा आंकड़ा है। सरकार ने पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी है। सीतारमण ने ये भी कहा कि सरकार जीसीसीएस को बढ़ावा देने के लिए अप्रूवल टाइमलाइन कम करने, टैक्स में स्पष्टता और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कंपनियों को टियर-2 और टियर-3 शहरों में निवेश के लिए भी प्रोत्साहित किया। बता दें कि अपने संबोधन में जीआईएफटी सिटी को उन्होंने ऐसा उदाहरण बताया जहां सरकार ने रेगुलेशन को आसान बनाकर इंडस्ट्री को प्रोत्साहन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

दिसंबर में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करेगी महाराष्ट्र सरकार;अन्य राज्यों की तुलना में होगा सख्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जुलाई 2025। महाराष्ट्र की महायुति सरकार राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने जा रही है। राज्य के गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) पंकज भोयर ने इसे लागू करने की समयसीमा भी बता दी है। उन्होंने सोमवार को विधान परिषद में बोलते हुए कहा कि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण