कमीशनखोरी के लिए सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया जाना दुर्भाग्यजनक

admin
शेयर करे

प्रदेश के लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच निजी कंपनी को दिया जा रहा


छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 जुलाई 2026। प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते ढाई साल में जानबूझकर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को खराब किया है। मरीजों को परेशान किया। ताकि सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपकर भाजपा मोटी कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार कर सके। प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी लैब को पहले ही ठेका में दे दिया गया है। अब रेडियोलॉजी विभाग जिसमें एक्स-रे, सिटी स्कैन सहित 100 से अधिक प्रकार की जांच होती है, अब निजी कम्पनी को देने की तैयारी है। जिला अस्पताल में 134 प्रकार, सिविल अस्पताल में 111 प्रकार, सीएचसी में 97 प्रकार, पीएचसी 64 प्रकार की जांच निःशुल्क होती थी, लेकिन अब जांच निजी कम्पनी करेगी। इससे मरीजों को मोटा रकम खर्च करना पड़ेगा ही। प्रदेश के युवा जो पैथालॉजी एवं रेडियोलॉजी की पढ़ाई किये है उन्हें अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से स्वास्थ्य विभाग सम्हल नहीं रहा है तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते? कांग्रेस सरकार के दौरान हमर लैब में जांच की सुविधा मजबूत की गई थी सरकारी अस्पतालो में व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया था ताकि गरीब जनता को ईलाज के लिये भटकना न पड़े, निजी संस्थानों की मोटी फीस देने से बच सके। लेकिन भाजपा सरकार की नीयत में खोट है इनकी नीति हर जनकल्याण के योजनाओं का निजीकरण करना है। स्वास्थ्य विभाग हर वर्ग की जरूरत है। सरकार जब स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को चला नहीं पा रही है फिर स्वास्थ्य मंत्री किस काम के? कांग्रेस मांग करती है सरकारी अस्पतालों की जांच का निजीकरण न किया जाये, बल्कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाये। पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग में रिक्त पदों में नियमित भर्ती किया जाये ताकि गरीब मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 13 लोगों की मौत, 10 घायल, पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 जुलाई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई बीते कई दिनों से भारी बारिश का कहर झेल रही है और शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आम जनजीवन ठप हो गया है। अब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आज स्कूल-कॉलेज बंद रखने का […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा