बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की शौर्य यात्रा पर पथराव का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरिद्वार 08 दिसंबर 2025। हरिद्वार में रविवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से निकाले गए शौर्य दिवस जुलूस पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन किया। सड़क पर भीड़ जमा होने के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। हालांकि संगठन की तरफ से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोप यदि लगा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुर्गा चौक पर अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव किया और पेट्रोल बम जैसा पदार्थ फेंका। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार की शाम आर्यनगर चौक पर बजरंग दल की यात्रा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

आरोप लगाया कि उन पर पथराव किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर माहौल को नियंत्रित किया। शाम तक कार्रवाई के आश्वासन पर सभी शांत हुए। वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर पथराव और ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मां-बेटी पर हाथी ने किया हमला, 80 वर्षीय महिला को गजराज ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 08 दिसंबर 2025। कोरबा के कटघोरा वनमंडल  के पसान क्षेत्र के गोलाबाहरा गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। आग ताप रहे मां बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया। किसी तरह बेटी तो बच गई। लेकिन मां को हाथी ने […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत