करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 4 की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

करनाल 18 अप्रैल 2023। हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है। तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, यह सभी मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। 

जानकारी मिली है कि राइस मिल की तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। इमारत गिरने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल गया। फिलहाल बिल्डिंग के गिरने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

एसपी करनाल शशांक कुमार ने कहा कि काफी दुखद घटना घटी है, कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है, मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और 4 की मृत्यु हुई है। मलबा हटाया जा रहा है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SP करनाल शशांक कुमार ने कहा कि मुआवजा दिलवाया जाएगा। यहां पर मजदूर ही रह रहे थे। जो लोग लापता थे उनका शव मिला है। घायलों की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल में धोनी की बादशाहत कायम, जियो सिनेमा पर रिकॉर्ड 2.4 करोड़ लोगों ने देखा चेन्नई-बैंगलोर का मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। पांच में से तीन मैच जीत चुकी चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस सीजन अपने पांचवें मुकाबले […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान